फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज के शिक्षक दो दिन करेंगे शिक्षण का बहिष्कार

बरेली कॉलेज के शिक्षक दो दिन करेंगे शिक्षण का बहिष्कार

Sun, 12 Aug 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 12 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के शिक्षक दो दिन करेंगे शिक्षण का बहिष्कार
 फुफुक्टा के आह्वान पर बरेली कॉलेज के शिक्षक 13 और 14 अगस्त को शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसे लेकर शनिवार को शिक्षक संघ की बैठक हुई, इसमें कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। बैठक में प्राचार्य के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बैठक में कुछ महिला शिक्षकों ने प्राचार्य के व्यवहार पर विरोध जताया। महिला शिक्षकों के प्रति प्राचार्य का व्यवहार ठीक नहीं रहता है। इसे लेकर शिक्षक संघ सोमवार को प्राचार्य को पत्र भी सौंपेगा और उनसे शिक्षिकाओं के प्रति व्यवहार सुधारने की मांग करेगा। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों का वेतन अब तक नहीं आया है। अगर 15 अगस्त तक वेतन नहीं मिला तो प्राचार्य का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर भी प्राचार्य को अवगत कराया जाएगा। कॉलेज के कई कमरे बारिश में टपकते हैं। पानी भी भर जाता है। इससे विद्यार्थी कक्षा में बैठ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed