फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पेंशन के लिए सुहागिनें बन गईं विधवा

पेंशन के लिए सुहागिनें बन गईं विधवा

Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए सुहागिनें बन गईं विधवा
सुहागिन होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं विधवा बनकर पेंशन का लाभ ले रही हैं। प्रोबेशन विभाग ने संदेह के आधार पर करीब पांच हजार महिलाओं की सूची जांच के लिए समाज कल्याण विभाग को भेजी थी। इसमें कई महिलाएं ऐसी भी थीं जो दो-दो जगहों से पेंशन ले रहीं हैं। समाज कल्याण विभाग अब तक इस सूची की जांच नहीं करा सका है। उधर, एसडीएम के भी तहसील क्षेत्रों में सूची की क्रॉस चेकिंग न कराए जाने से फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

प्रोबेशन विभाग में पंजीकृत करीब 45 हजार महिलाओं को शासन से विधवा पेंशन मिल रही है। हर साल लाभार्थियों की चेकिंग भी होती है। इसके बावजूद सिस्टम की लापरवाही से हजारों महिलाएं सुहागिन होते हुए भी विधवा पेंशन ले रहीं हैं। तमाम महिलाएं ऐसी भी हैं, जो विधवा पेंशन के साथ वृद्घावस्था पेंशन भी ले रहीं हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने मई में ऐसी करीब पांच हजार संदिग्ध लाभार्थियों की लिस्ट समाज कल्याण विभाग को जांच के लिए भेजी थी, लेकिन आज तक जांच नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में हर तिमाही जारी होने वाली पेंशन की रकम अपात्रों के खाते में पहुंच रही है।
विज्ञापन


जांच करने से कन्नी काट रहा समाज कल्याण विभाग
प्रोबेशन विभाग से आईं लाभार्थियों की लिस्ट की जांच करने से समाज कल्याण विभाग कन्नी काट रहा है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश दीक्षित का कहना है कि वह सभी पेंशन योजनाओं के नोडल अफसर हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह सभी विभागों की पेंशन की जांच कराते रहें। प्रोबेशन विभाग के पास भी अपना स्टाफ है, इसलिए उसे खुद जांच करानी चाहिए। इधर, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार का कहना है कि समाज कल्याण विभाग को जो लिस्ट भेजी है, उसमें विभाग को फर्जी लाभार्थी चिह्नित करने हैं, लेकिन पांच हजार में बमुश्किल कुछ ही लाभार्थियों की जांच हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed