फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramayan express to begin from Nov 14

भगवान राम के स्थलों का दर्शन कराएगी रामायण एक्सप्रेस

Fri, 13 Jul 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 13 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ramayan express to begin from Nov 14
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए रामायण एक्सप्रेस चलाएगी। ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर अयोध्या, वाराणसी, हंपी होते हुए रामेश्वरम पहुंचेगी। यात्रा के दूसरे हिस्से में श्रीलंका के मंदिरों के दर्शन कराया जाएगा। शुरुआत में रेलवे ने रामेश्वरम तक ही बुकिंग शुरू की है।
विज्ञापन

हर साल आईआरसीटीसी धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भारत दर्शन ट्रेन चलाता है, लेकिन बार ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ने से आईआरसीटीसी को ट्रेन चलाना घाटे का सौदा साबित हुआ, जिसके चलते कई व्यस्त रूटों पर इस साल ट्रेनें नहीं चलाई गईं, लेकिन अब ट्रेनों का संचालन लगभग पटरी पर आ गया है, जिसके चलते अब आईआरसीटीसी ने 14 नवंबर से रामायण एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 16 दिनों में रामेश्वरम पहुंचेगी। रामायण यात्रा दो चरणों में पूर्ण होगी। ट्रेन रामायण महाकाव्य पर आधारित रामायण सर्किट के महत्वपूर्ण पड़ावों से होते हुए गुजरेगी। 14 नवंबर को चलने के बाद अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर वाराणसी, प्रयाग, श्रीरंगवीरपुर, नासिक, हंपी होते हुए और रामेश्वरम पहुंचेगी। इस तीर्थयात्रा में भारत के साथ श्रीलंका की यात्रा का भी विकल्प है, लेकिन उसका शुल्क अलग होगा। टूर पैकेज में भोजन, आवास, साइट सीन शामिल होगा। रामेश्वरम तक यात्रा के बाद जो यात्री श्रीलंका में भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन करना चाहेंगे उन्हें हवाई जहाज से वहां ले जाया जाएगा। दिल्ली से अयोध्या होते हुए रामेश्वरम तक कि यात्रा का 15120 रुपये प्रति यात्री भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वरम से श्रीलंका चेन्नई से हवाई मार्ग के जरिये कोलंबो जाएंगे। पांच दिन और छह रात वाले श्रीलंका के टूर पैकेज के लिए एक यात्री को 36970 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो, नेगोंबो में रामायण काल से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed