फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एस्ट्रोटर्फ न होने से छिन गई नार्थ जोन हॉकी की मेजबानी

एस्ट्रोटर्फ न होने से छिन गई नार्थ जोन हॉकी की मेजबानी

Sat, 07 Jul 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 07 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एस्ट्रोटर्फ न होने से छिन गई नार्थ जोन हॉकी की मेजबानी
MJP Rohilkhand university
पिछले साल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में हुई नॉर्थ जोन हॉकी गर्ल्स प्रतियोगिता इस बार विश्वविद्यालय के हाथ से खिसक गई। पिछले साल हॉकी प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ के बजाय घास वाले ऊबड़-खाबड़ मैदान पर कराना इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय के खेल विभाग का कहना है कि हॉकी अभी किसी को आवंटित नहीं हुई है, इसलिए उम्मीद है कि विश्वविद्यालय को ही यह प्रतियोगिता मिल जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) ने नार्थ जोन और आल इंडिया का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार विश्वविद्यालय को टेबल टेनिस की नार्थ जोन और सेपक टाकरा की आल इंडिया प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। सेपक टाकरा में देश भर के विश्वविद्यालय हिस्सा लेंगे। पिछले साल विश्वविद्यालय को टीटी के साथ ही गर्ल्स नार्थ जोन हॉकी की भी मेजबानी मिली थी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई प्रदेश के करीब 20 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ पर नहीं हो सकी थी। सभी मैच विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज के गड्ढे युक्त ग्राउंड पर कराए गए थे। हरियाणा और पंजाब की टीमों ने मैदान को लेकर आपत्ति भी जताई थी। पर्यवेक्षक के तौर पर आए द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित हॉकी की नेशनल टीम के कोच रहे सरदार बलदेव सिंह ने भी मैदान पर सवाल उठाए थे। कहा था कि विदेशों की तरह हॉकी की टीमें तैयार करनी हैं तो घास के मैदान से निकालकर हॉकी को एस्ट्रोटर्फ पर लाना ही होगा। सूत्रों की मानें तो प्रतियोगिता के बाद एआईयू पर्यवेक्षक से ही फीडबैक लेता है इसके बाद अगले साल की प्रतियोगिताओं का आवंटन होता है। विश्वविद्यालय के मैदानों की रिपोर्ट अच्छी नहीं गई थी, लिहाजा इस बार हॉकी की मेजबानी विश्वविद्यालय को नहीं मिल सकी। हालांकि दो बड़ी प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के खाते में आईं हैं।
विज्ञापन


चार खेलों की मांगी थी मेजबानी
विश्वविद्यालय ने एआईयू से हॉकी, टीटी, कुश्ती और सेपक टाकरा की मेजबानी मांगी थी। हॉकी और कुश्ती की मेजबानी विश्वविद्यालय को नहीं मिल सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed