फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   21 water samples fails in bareilly

लोगों को शुद्ध पानी पिलाने में भी खेल, जांच में 21 नमूने फेल

Thu, 05 Jul 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 05 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
21 water samples fails in bareilly
water
बरसात शुरू हो चुकी है और जलजनित बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं। इसके बावजूद नगर निगम का जलकल अनुभाग शहरवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इसकी पुष्टि भी हो गई है। जून के अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में 21 स्थानों से पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की तो कहीं भी पानी में क्लोरीन का मिश्रण नहीं पाया गया।
विज्ञापन

शहरवासियों को शुद्ध पानी की सप्लाई के नाम पर नगर निगम का जलकल अनुभाग हर साल लाखों रुपये खर्च करता है। इसके लिए नलकूपों में कई बदलाव भी किए गए हैं। मगर पानी की शुद्धता को लेकर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं। चार साल पहले नगर निगम ने सभी नलकूपों पर डोजर लगवाए थे, ताकि निर्धारित मात्रा में पानी में लिक्विड क्लोरीन मिलती रहे, लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते पंप ऑपरेटर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। घरों में सप्लाई होने वाले पानी में क्लोरीन नहीं मिलाई जा रही है। नलकूप और ओवरहेड टैंक के जरिये बिना क्लोरीनेशन किए ही पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर फेल हुए पानी के नमूने
किला सब्जी मंडी, अलखनाथ मंदिर, पुलकाजी, जिला पंचायत के सामने इंदिरा मार्केट, बिहारीपुर ढाल के पास, मलूकपुर चौक, खत्रियान, रोहली टोला, पंप हाउस जोनल ऑफिस निगम कॉलोनी, माधोबाड़ी में पांच घर, सिकलापुर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, खिरनी मस्जिद, सराय डलाव, जिला परिषद, खन्नू मोहल्ला, छोटी बमनपुरी, इंग्लिशगंज, वेस्ट एंड कॉलोनी रामपुर रोड, केलाबाग-साहूकारा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को भी पिला रहे दूषित पानी
सिविल लाइंस स्थित जोनल ऑफिस के पंप से रामपुर गार्डन एवं सिविल लाइंस के बड़े इलाके में पानी की सप्लाई होती है। इससे कमिश्नरी, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग समेत तमाम ऑफिस एवं रामपुर बाग क्षेत्र जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान यहां के पानी में भी क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली है।


जुबली पार्क समेत कई जगह डोजर खराब
नगर निगम के सामने ही स्थित जुबली पार्क स्थित नलकूप का डोजर खराब है। नलकूप ऑपरेटर ने बताया कि अब ब्लीचिंग पाउडर मिलाते हैं लेकिन यहां का सैंपल भी जांच में फेल हुआ है। यही स्थिति शहर के कई अन्य नलकूपों की भी है। कुछ जगह तो ऑपरेटर ने अपने स्थान पर निजी कर्मचारी रख दिए हैं जो सिर्फ मोटर का स्विच ऑन-ऑफ करते हैं, इन्हें क्लोरीन मिलाने से कोई मतलब नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed