{"_id":"5b367e054f1c1bf16e8ba7dc","slug":"41530297861-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर टीम ने जंक्शन पर मारा छापा, 49 नग कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर टीम ने जंक्शन पर मारा छापा, 49 नग कब्जे में लिए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना टैक्स अदा किए दिल्ली लाए गए इलेक्ट्रिक गुड्स और कपड़ों के 49 नग को वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने जंक्शन पर छापा मारकर कब्जे में ले लिया। इस दौरान आरपीएफ और पार्सल कर्मचारियों के पक्ष में आ खड़े होने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। मुरादाबाद के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद रेलवे कर्मचारियों के तेवर ढीले पड़े। टीम ने सभी माल जब्त कर लिया और जुर्माना भरने के निर्देश दिए।
वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आरके मौर्या और लाल यादव को सूचना मिली कि दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस से बिना टैक्स अदा किए माल लाया गया है। उन्होंने एसआईबी के लोकेश कुमार, अविनाश चौधरी और नीरज वर्मा को माल चेक करने के निर्देश दिए। टीम जंक्शन पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। माल जब्त करना शुरू किया तो आरपीएफ और पार्सल स्टॉफ ने बिना अनुमति कार्रवाई करने का विरोध किया। अपने पक्ष में रेलवे स्टाफ को खड़ा देख व्यापारी भी हंगामा करने लगे। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने मुरादाबाद के कामर्शियल विभाग और आरपीएफ के सहायक कमांडेंट से शिकायत की। बताया जाता है कि डिवीजन से शिकायत होने के बाद स्थानीय अधिकारियों के तेवर ढीले पड़ गए। टीम ने इलेक्ट्रिक गुड्स और कपड़ों के 49 नग कब्जे में लेकर व्यापारियों से बिल मांगें तो वह कोई कागज नहीं दिखा सके। ज्वाइंट कमिश्नर आरके मौर्य ने बताया कि सभी सामान जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा।