{"_id":"5ac84a474f1c1bc5618b5ead","slug":"41523075655-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी विवाद
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग- गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी चुनाव विवाद
हेडिंग- चुनाव कराने के लिए 10 सदस्यीय न्यूट्रल कमेटी बनाने पर सहमति
पूर्व कमेटी ने पांच नाम प्रशासन को दिए, वर्तमान कमेटी कर रही टालमटोल
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन की प्रबंध कमेटी का चुनाव प्रकरण प्रशासन ने अब अपने हाथ में ले लिया है। बैसाखी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रबंध कमेटी का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने वर्तमान और पूर्व प्रबंध कमेटी को अपने-अपने पक्ष के 25-25 नाम एक-दूसरे को सौंपने को कहा है। दोनों कमेटियों ने बारादरी पुलिस को एक-दूसरे पक्ष के 25-25 नाम सौंप दिए। इनमें से दोनों को पांच-पांच नाम प्रशासन को देने थे। इनमें से ही प्रशासन 10 ऐसे लोगों की न्यट्रल कमेटी बनाएगा, जो दोनों पक्षों को मान्य होगी। यही कमेटी गुरुद्वारा की नई प्रबंध कमेटी का चुनाव कराएगी।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव न कराने को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। वर्तमान और पूर्व प्रबंध कमेटी एक-दूसरे पर गुरुद्वारे का पैसा हड़पने, अभद्रता करने और सिख संगत के स्कूल में शिक्षकों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार करने के आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। पूर्व प्रबंध कमेटी न्यूट्रल कमेटी बनाकर चुनाव कराने की मांग कर रही है, जबकि वर्तमान प्रबंध कमेटी चुनाव कराने में टालमटोल कर रही है। प्रशासन की पहल पर पूर्व प्रबंध कमेटी ने वर्तमान प्रबंध कमेटी और वर्तमान प्रबंध कमेटी ने पूर्व प्रबंध कमेटी को 25-25 नाम सौंपे हैं। दोनों कमेटियों को इनमें से पांच-पांच नाम प्रशासन को सौंपकर न्यूट्रल कमेटी बनानी है। एडीएम (प्रशासन) ओपी वर्मा ने बताया कि पूर्व प्रबंध कमेटी ने तो 25 में से पांच नाम सौंप दिए हैं, लेकिन वर्तमान कमेटी ने देर शाम तक नाम नहीं दिए हैं। उम्मीद है कि शनिवार को पांच नाम वर्तमान कमेटी सौंप देगी। अगर वर्तमान प्रबंध कमेटी टालमटोल करती है तो चुनाव न कराने में उसे दोषी माना जाएगा। प्रशासन गुरुद्वारे में कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगा।