फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   400 m. Nisha and Karan are at the forefront of the race

Bareilly News: 400 मी. दौड़ में निशा और करन रहे सबसे आगे

Fri, 29 Nov 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
400 m. Nisha and Karan are at the forefront of the race
शेरगढ़। खिड़की से परिचय लेते विधायक
शेरगढ़। खेल जगत फाउंडेशन के तत्वावधान में आरबी इंटर कॉलेज, टांडा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। बालक व बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में करन कुमार और निशा पहले स्थान पर रही। इस तरह दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रतिभागी अब 27 दिसंबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शेरगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ सपा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी ने किया। आरबी इंटर कॉलेज के मैदान में कबड्डी, क्रिकेट, रस्साकसी, दौड़, वॉलीबाल, खो-खो, भाषण समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। रस्साकसी प्रतियोगिता में आरबी इंटर कॉलेज के मोहसिन की टीम विजयी रही। वॉलीबाल में अदनान फरीदी की टीम सबसे आगे रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में रजा एकेडमी पब्लिक स्कूल के छात्र आयन की टीम विजयी रही। भाषण में नेहा विजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी में आरबी इंटर कॉलेज के कप्तान कन्हैया वर्मा की टीम आगे रही। बालक वर्ग की चार सौ मीटर की दौड़ में करन कुमार, दो सौ मीटर में अनिकेत, सौ मीटर में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बालिका वर्ग में चार मीटर की दौड़ में निशा, दौ सौ मीटर की दौड़ में नेहा व सौ मीटर की दौड़ में अंशू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में आयुषी की टीम ने बाजी मारी। आयोजक रतन गुप्ता, प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा, गौरव सक्सेना, सुमित गंगवार, शिवम सक्सेना, वेदप्रकाश, राकेश गंगवार, पीटीआई अंशु सिंह चौहान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed