{"_id":"67e847b6553297b0fe01b590","slug":"40-lakh-rupees-approved-for-city-development-plan-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-679-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर विकास योजना के लिए 40 लाख की राशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर विकास योजना के लिए 40 लाख की राशि स्वीकृत
विज्ञापन
मीरगंज। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत मीरगंज को विकास कार्यों के लिए 99.26 लाख रुपये में से पहली किश्त 39.70 लाख रुपये जारी कर दी गई है। राज्यपाल ने इस राशि की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे नगर में विकास कार्यों में तेजी आएगी।
इस राशि से विभिन्न मोहल्लों में सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्य होंगे, जिसमें महर्षि वाल्मीकि पार्क से ललित गुप्ता के भूखंड तक सीसी रोड का निर्माण होना है। ललितपुर में उमेश के मकान से पंकज की दुकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, मेवात में डॉ. दिनेश गंगवार के भूखंड से नीतू गंगवार के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण होना है। इस तरह मालीपुरा, रतनपुरी, अफसरयान, राजेंद्रनगर में आदि कार्य होने हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से कस्बेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। संवाद