फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 percent jump in online ticket booking for AC roadways buses

Bareilly News: रोडवेज की एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 40 फीसदी उछाल, कई रूटों पर बढ़ाई गई संख्या

Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
सार

बरेली से जयपुर, लखनऊ, दिल्ली और कानपुर जाने वाली एसी रोडवेज बसें फुल हो गई हैं। एक से छह मार्च तक इनमें से कई रूटों की बसों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
40 percent jump in online ticket booking for AC roadways buses
रोडवेज की एसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दौरान रोडवेज की एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 40 फीसदी तक उछाल आया है। बरेली से जयपुर, लखनऊ, दिल्ली और कानपुर की बसें फुल हो गई हैं। एक से छह मार्च तक इनमें से कई रूटों की बसों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। रोडवेज ने सभी रूटों पर एसी बसों की संख्या दोगुनी कर दी है।

विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में पिछले साल 31 एसी बसें थीं। नई बसें मिलने के बाद अब इनकी संख्या 61 हो गई है। एसी बसों में रोडवेज ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। इन गाड़ियों का संचालन भी जीपीएस आधारित है। होली के दौरान ट्रेनों में मारामारी के बीच लोग एसी बसों का रुख कर रहे हैं। रोडवेज के प्रोग्राम मैनेजर अमरेंद्र तोमर ने बताया कि होली के दौरान एसी बसों में बुकिंग बढ़ गई है। एक मार्च के लिए ज्यादातर बसें फुल हैं। कई रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया भी गया है।
विज्ञापन


रहेलखंड डिपो के पास 32 और बरेली डिपो के बेड़े में 25 एसी बसें हैं। इसके अलावा दो शताब्दी गाड़ियां अनुबंध पर हैं और दो एसी बसें पीलीभीत डिपो के बेड़े में शामिल हैं। चारों डिपो के बेड़े में एसी और सामान्य श्रेणी की कुल 706 बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे रूटों के लिए 50 बसें आरक्षित
होली के दौरान लंबे रूटों के लिए रोडवेज की 50 बसों को आरक्षित किया गया है। रोडवेज के प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होली के दौरान यात्रियों का दबाव ज्यादा होगा। निगम की प्रवर्तन टीमें भी चेकिंग करेंगी। 24 घंटे के लिए प्रवर्तन टीमों को रूटों का आवंटन किया गया है। इस दौरान अगर कोई गाड़ी बेटिकट यात्रियों के साथ पकड़ी जाती है तो उसको सीज करने जैसी कार्रवाई के दौरान पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों डिपो की 50 बसों को लंबे रूटों के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed