{"_id":"66b7d27476177d0632047ee7","slug":"4-rounds-completed-on-the-first-day-21-players-remained-ahead-bareilly-news-c-4-lko1018-457296-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन 4 राउंड पूरे, 21 खिलाड़ी रहे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन 4 राउंड पूरे, 21 खिलाड़ी रहे आगे
विज्ञापन
बरेली। शतरंज एसोसिएशन की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें बरेली के 50 विद्यालयों के 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन खेले गए चार राउंड में अंडर -19 के आठ, अंडर -13 के सात व अंडर-9 के छह खिलाड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रहे।
अंडर-19 में चार अंक के साथ दक्ष सिंगल, उत्कर्ष सिरोही, कुशाग्र वर्मा, अस्मित वर्मा आगे चल रहे हैं। 3.5 अंक के साथ गीतांशु जायसवाल, अथर्व पांडे, अथर्व बब्बर और प्रियम पाल आगे हैं। अंडर-13 में चार अंक के साथ प्रत्यूष रंजन, शिवांश गुप्ता, आराध्या अग्रवाल, ओम रखेजा, मोहम्मद अन्हार असराज, पार्थ बिश्नोई, शाश्वत अग्रवाल आगे रहे। अंडर-9 में चार अंक के साथ अरसलान, मृत्युंजय सक्सेना, अनमोल मिश्रा, सक्षम अरोड़ा आगे चल रहे हैं। 3.5 अंक के साथ अभिनीत व प्रथम गुर्जर आगे चल रहे हैं।
इससे पहले मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह, अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभय मोहन शर्मा, सचिव राम किशोर, प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न दिया। संवाद