फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   394 cadets test for NCC C certificate

एनसीसी के सी सर्टिफिकेट के लिए 394 कैडेट ने दी परीक्षा

Mon, 22 Feb 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
394 cadets test for NCC C certificate
प्रशिक्षण लेते एनसीसी के कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली कॉलेज में हुई परीक्षा, तीन कॉलेजों के अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में हुई एनसीसी की दो वाहिनियों की ‘सी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा में 394 कैडेट ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सेना के अधिकारी भी कॉलेज में मौजूद रहे।

रविवार को बरेली कॉलेज में एनसीसी की ‘सी’ प्रमाणपत्र की पात्रता परीक्षा हुई। 21वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेट की परीक्षा ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा एवं कर्नल हरमीत सिंह की देखरेख में हुई। जिसमें 189 कैडेट शामिल हुए। आठवीं बालिका वाहिनी की परीक्षा कर्नल अनुराग शर्मा एवं कर्नल शिशिर अवस्थी की देखरेख में हुई, जिसमें 205 कैडेट शामिल हुईं। सुबह दस बजे शुरू हुई एनसीसी की लिखित परीक्षा में बरेली कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय मीरगंज और एनएमएसएन दास डिग्री कालेज बदायूं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बता दें कि एनसीसी द्वारा ‘ए’ ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा आयोजित की जाती हैं। एनसीसी में सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कैडेट को फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन, नेतृत्व विकास, आपदा प्रबंधन, योगा के साथ ही हथियारों को खोलने एवं बांधने का प्रशिक्षण दिया जाता है। परीक्षा के दौरान कैप्टन बीके गौतम, लेफ्टिनेंट एसके सिंह, सूबेदार मेजर आनंद सिंह, सूबेदार खीमा नंद, जीसीआइ कल्पना पांडेय, मोनिका, सुधीर वर्मा, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed