{"_id":"644842a0b7eae10018066de6","slug":"38-great-donors-donated-blood-to-save-the-life-of-unknown-bareilly-news-c-4-bly1005-136605-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनजान की जान बचाने के लिए 38 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनजान की जान बचाने के लिए 38 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. केपी सिंह और कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासक डॉ. अमित कुमार वर्मा ने रक्तदान के फायदे बताए। इसमें 38 महादानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदाताओं में असित मिश्रा, तनुजा, प्रशांत कुमार, मयंक कुमार, तनिश कुमार गुप्ता, किशन सिंह, डॉ. सुनील यादव, सुचित्रा शर्मा, दीक्षा, वरदान, ओम पटेल, हर्ष गुप्ता, सूरज, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विशाल, साध्या चतुर्वेदी, मधु शाक्य, प्रियांशु, नितेंद्र, सूरज कुमार, अनस, सौरभ, अवनीश, संस्कार, अर्जुन, संजय सिंह, सचिव ने रक्त का महादान किया। इस दौरान जिला अस्पताल से डॉ. अरुण सचान, जगदीश रामपाल, मनोज कुमार, आलोक, ज्योति, आशा, कुलदीप, संतराम और आईएमए ब्लड बैंक से देवेंद्र दुबे, अजीत सिंह, दीप नारायण, अभिषेक प्रताप सिंह, सपना आर्या, डॉ. पारुल प्रिया मौजूद रहीं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा, विश्वविद्यालय के शोधार्थी नवनीत शुक्ला ने शिविर संचालन में सहयोग किया।
फोटो : रक्तदाताओं से बातचीत
पहली बार रक्तदान किया है। इसे लेकर जो भ्रांतियां थीं वह अब दूर हो गई हैं। कोई कमजोरी नहीं होती। - मधु शाक्य, एमबीए मार्केटिंग
-
रक्तदान से मरीज की जान बचती है पर रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ होता है। सभी नियमित रक्तदान करें। - मयंक कुमार, बीटेक ईसी
-
रक्तदान को लेकर शुरुआत में घबराहट होती थी। पहली बार रक्तदान किया पर कोई दिक्कत नहीं हुई। - प्रशांत, विद्यार्थी, बीटेक, ईसी
-
विश्वविद्यालय परिसर में दूसरी बार रक्तदान किया। लोगों से अपील है कि वे आगे आएं रक्तदान करें। - तनुजा, बी फार्मा, थर्ड ईयर