{"_id":"5ea9d18e8ebc3e903b73091c","slug":"36-policemen-will-monitor-the-lockdown-in-shahbazpur-bareilly-news-bly4042146110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहबाजपुर में 36 पुलिसकर्मी करेंगे लॉकडाउन की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहबाजपुर में 36 पुलिसकर्मी करेंगे लॉकडाउन की निगरानी
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने भी जाना हजियापुर क्षेत्र का हाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
10 दरोगा, 23 सिपाहियों समेत दो मोबाइल वैन की भी लगी ड्यूटी
विज्ञापन
बरेली। आंवला तहसील में रामनगर ब्लॉक शहबाजपुर गांव में मंगलवार को मुंबई से आए एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। हॉटस्पॉट की निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन ने यहां दस दरोगा समेत 36 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।
सिरौली थाने के शहबाजपुर गांव में मंगलवार को मुंबई से लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए 31 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग गांव के अन्य लोगों की भी स्क्रीनिंग कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने हॉटस्पॉट की दिन-रात निगरानी के लिए छह बैरियर लगवाए हैं। यहां निगरानी के लिए 10 दरोगा, 22 कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल, तीन होमगार्ड समेत दो मोबाइल वैन तैनात की गई हैं। करीब 453 मकानों वाले 5400 लोगों की आबादी वाले हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस प्रशासन लगातार सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है।