Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   36-hour waterless fast begins; women to offer prayers to the setting sun today

Bareilly News: 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

Mon, 27 Oct 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
36-hour waterless fast begins; women to offer prayers to the setting sun today
बरेली। छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने गुड़ की खीर खाकर 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू किया। सोमवार को वह अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए छठ घाटों व सरोवरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहां छठी मईया के मंगल गीत गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने रविवार को खरना की परंपरा निभाई। शाम को स्नान कर नए वस्त्र धारण किए। शुद्धता व पवित्रता का ध्यान रखते हुए मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर और घर पर तैयार किए गए आटे की रोटियां बनाई गईं। चूल्हे में आम की लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया। छठी मईया को भोग लगाने के बाद खीर खाकर 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू किया। इस दौरान महिलाओं ने छठी मईया के गीत भी गाए।
विज्ञापन

सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रविवार को रुहेलखंड विवि स्थित सरोवर को संवारने का काम भी जारी रहा। रात में रंग-बिरंगी लाइटें जलीं तो परिसर जगमगा उठा। कई दिन से यहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। इज्जतनगर स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में स्थित घाट को सजाया गया। रुहेलखंड विवि के कर्मचारी देवेंद्र ने बताया कि घाट पर दो दशक से पूजा होती चली आ रही है। सोमवार को शाम व मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं घाट पर अर्घ्य देने पहुंचती हैं। पहले यहां अस्थायी घाट बनता था, लेकिन महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब स्थायी घाट बनाया गया है। कुछ महिलाएं रामगंगा नदी पर बने अस्थायी घाट पर भी पूजा-अर्चना करने पहुंचती हैं। वहां भी जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। कैंट के धाेपेश्वरनाथ मंदिर में भी घाट पर तैयारियां चलती रहीं। इज्जतनगर स्थित बाजार में महिलाएं छठ पूजा से जुड़ी खरीदारी करती नजर आईं। बाजार में गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा, पत्तों वाली अदरक और हल्दी, फल, दउरा, ढगरा, ठेकुआ सांचा सहित सूप, पान, सुपारी, नारियल, साठी के चावल, बद्दी, आलता आदि की बिक्री हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होंगे आयोजन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर, इज्जतनगर स्थित शिव-पार्वती मंदिर, बदायूं रोड, कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर, इज्जतनगर रोड नंबर एक पर प्रमुख आयोजन होते हैं। इसके अलावा मोहल्लों व घरों में भी अस्थायी घाट बनाकर पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed