फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   3,500 policemen deployed for security of Kanwar Yatra

Bareilly News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाए 3,500 पुलिसकर्मी

Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
3,500 policemen deployed for security of Kanwar Yatra
बरेली। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 3,500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा एक-एक कंपनी आरएफ व पीएसी लगाई गई है। कांवड़ियों के जत्थों के आगे-पीछे पुलिस रहेगी। कांवड़ियों के मार्ग पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार से सावन शुरू होगा। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सरकार खासी सतर्क हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कांवड़ियों के रूट को पहले से देख लें। वहां सड़क किनारे होटल, फड़, ठेले पर मालिकों का नाम लिखा होना चाहिए। जत्थों की पूरी सुरक्षा हो। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में 1,500 सिपाही, एक हजार हेड कांस्टेबल, 400 महिला सिपाही, 535 दरोगा व 70 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। आठ क्यूआरटी दस्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले से 530 जत्थे जाएंगे कछला, 305 हरिद्वार
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने कांवड़ियों के जत्थों की सूची बनवा ली है। जिले से 897 जत्थे जाएंगे। बरेली जिले से सर्वाधिक 530 जत्थे कछला घाट जाएंगे। इनमें सर्वाधिक 56 जत्थे कैंट क्षेत्र से जाएंगे। इसके बाद 54 जत्थे फरीदपुर से रवाना होंगे। इसके अलावा हरिद्वार के लिए 305 जत्थे रवाना होंगे, जबकि गढ़ केवल 11 जत्थे जाएंगे। इसके अलावा 51 जत्थे विभिन्न जगहों से जल लाएंगे। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed