{"_id":"67c61a1e13d780a77009a669","slug":"350-transformers-are-gasping-for-breath-due-to-lack-of-oil-bareilly-news-c-4-lko1064-591719-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेल की कमी से हांफ रहे 350 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेल की कमी से हांफ रहे 350 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बरेली। तापमान 27-28 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही शहर में बिजली की मांग बढ़ने लगी है। गर्मियों के सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए शहर में पांच माह से अनुरक्षण और लाइनों को बदलने का काम चल रहा है। बिजली की मांग में जनवरी के मुकाबले मार्च में 15 मेगावाट तक इजाफा होने के साथ ही शहर में 350 ट्रांसफार्मर तेल की कमी के कारण हांफने लगे हैं।
पिछले वर्ष गर्मियों में तेल की कमी के कारण रोजाना ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। पूरे सीजन में वर्कशॉप में तेल की कमी भी रही। इस बार ऐसा न हो इसके लिए होली के पहले से ही सभी ट्रांसफार्मरों में तेल भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि शहर में 350 से ज्यादा ऐसे ट्रांसफार्मर चिह्नित किए गए हैं, जिनमें तेल कम है। बताया कि अनुरक्षण के काम 90 फीसदी तक पूरे करा लिए गए हैं। ट्रांसॅफार्मरों में भरा जाने वाला यह विशेष प्रकार का आयल है। यह ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने का काम करता है। होली से पहले तेल भरवाने का काम पूरा करने का दावा किया गया है। संवाद