{"_id":"68ec110e7aa73f278104eac7","slug":"350-players-from-25-states-participated-in-the-chess-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-744918-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 राज्यों के 350 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 राज्यों के 350 खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शतरंज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है आयोजन
बरेली। क्रीड़ा भारती बरेली और कुंवर सुरेंद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्री संजय अग्रवाल मेमोरियल ऑल इंडिया बिलो 1700 क्लासिकल चेस टूर्नामेंट का रविवार को पीलीभीत बाइपास स्थित रिसाॅर्ट में शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। उन्होंने शतरंज को एकाग्रता, तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का माध्यम बताया। इसमें 25 राज्यों के 350 खिलाड़ी शामिल हुए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 लाख रुपये तक के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य शतरंज को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवराम शर्मा, सौमित्र शर्मा, अनूप कुमार, जितेंद्र राजपूत, क्रांति कुमार गुप्ता, विवेक सक्सेना मौजूद रहे। संवाद