फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Exam 35 evaluation centers were set up in Bareilly and Moradabad divisions

UP Board Exam: बरेली और मुरादाबाद मंडल में बनाए गए 35 मूल्यांकन केंद्र, इस बार परीक्षकों के लिए है नया नियम

Mon, 10 Mar 2025 04:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 04:11 PM IST
सार

हाईस्कूल व  इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने  के बाद मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा। नियम के तहत इस बार प्रत्येक दिन शिक्षक हाईस्कूल की 50 व इंटर की 45 कॉपियां ही जांच सकते हैं।  

विज्ञापन
UP Board Exam 35 evaluation centers were set up in Bareilly and Moradabad divisions
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए बरेली व मुरादाबाद मंडल के लिए 35 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 18 व इंटर के 17 केंद्रों पर कॉपियां जांची जाएंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 13 से 17 मार्च तक मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचाई जाएंगी। वहीं 19 मार्च से दो अप्रैल तक कॉपियां जांची जाएंगी।  

विज्ञापन


दरअसल, 24 फरवरी से शुरू हुईं हाईस्कूल व  इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने  के बाद मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा। हर साल पेपर को जांचने में ही सबसे अधिक गड़बड़ियां होने के मामले हर साल देखने को मिलते हैं। इसमें बीच कुछ शिक्षक अधिक रुपये के लालच में एक दिन में मानक से दो-तीन गुना कॉपियां जांच लेते हैं। इससे बचने के लिए इस बार प्रत्येक दिन शिक्षक हाईस्कूल की 50 व इंटर की 45 कॉपियां ही जांच सकते हैं।  
विज्ञापन


इस बार बरेली व मुरादाबाद मंडल में कुल 35 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद में तीन हाईस्कूल व दो इंटर समेत पांच, अमरोहा में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, बिजनौर में दो हाईस्कूल व एक इंटर समेत तीन, रामपुर में एक हाईस्कूल व एक इंटर समेत दो और संभल में तीन हाईस्कूल व दो इंटर समेत   कुल  पांच केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली मंडल में कहां कितने बनाए गए केंद्र 
वहीं बरेली मंडल के बरेली में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, बदायूं में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, शाहजहांपुर में दो हाईस्कूल व चार इंटर समेत छह और पीलीभीत में एक हाईस्कूल व एक इंटर समेत कुल दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे ने बताया कि 12 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद 13 से 17 मार्च तक मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी। इसके बाद 18 को केंद्रों पर लगे शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कराया जाएगा। वहीं 19 मार्च से दो अप्रैल तक कॉपियां जांची जाएगी। इसके लिए दोनों मंडलों में तैयारियां पूर कर ली गईं है।  

बरेली में बनाए गए केंद्र
सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉॅलेज में हाईस्कूल व  राजकीय इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियां जांची जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed