{"_id":"6806a6d46079e5a3ad044746","slug":"3346-lakh-bricks-found-at-a-closed-kiln-tax-evasion-of-rs-12-lakh-detected-bareilly-news-c-4-lko1064-623238-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंद भट्ठे पर मिलीं 33.46 लाख ईंटें, पकड़ी गई 12 लाख की कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंद भट्ठे पर मिलीं 33.46 लाख ईंटें, पकड़ी गई 12 लाख की कर चोरी
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा के बंद ईंट भट्ठे की जांच में 33.46 लाख ईंटें मिलीं। 12 लाख रुपये कर चोरी की पुष्टि भी हुई। जांच में पता चला कि फर्म का जीएसटी पंजीयन भी निरस्त है। ईंटों को जब्त कर कारोबारी को सप्ताहभर में 12 लाख रुपये कर जमा कराने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल, दस्तावेजों की जांच जारी है।
राज्य कर विभाग के सर्वे में भट्ठा संचालकों का यह खेल सामने आ रहा है। राज्य कर अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र के मुताबिक, भोजीपुुरा के अभयपुर स्थित शंकर ब्रिक फील्ड द्वारा कर चोरी की सूचना पर एसआईबी टीम ने वहां छापा मारा। भट्ठा बंद मिला। परिसर के अंदर और बाहर 33,46,000 पक्की ईंटें रखी थीं। सत्यापन के अभाव में उनको जब्त कर लिया गया। छह हजार रुपये प्रति हजार की दर से ईंटों का मूल्य करीब 2.01 करोड़ रुपये आंका गया। छह फीसदी की दर से 12.04 लाख रुपये वस्तु एवं सेवा कर का आकलन किया गया। व्यापार स्थल से मिले संदिग्ध अभिलेख जब्त किए गए। भट्ठा मालिक को पक्ष रखने के लिए सप्ताहभर का समय दिया गया है।
पुलिस अभिरक्षा में रहेंगी ईंटें
अपर आयुक्त के मुताबिक, अगर भट्ठा मालिक द्वारा सप्ताहभर में अनुमानित कर जमा नहीं किया गया तो पूरा स्टॉक पास के थाने की अभिरक्षा में रखवा दिया जाएगा। बरेली जोन के भट्ठा संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि मार्च में उत्पादित ईंटों और बिक्री के सापेक्ष 25 अप्रैल तक कर जमा कर दें। अन्यथा नियमानुसार ब्याज और अर्थदंड लगाया जाएगा। ब्यूरो