अपराधियों पर शिकंजा: बरेली जोन में 323 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर 1993 हिस्ट्रीशीटर
शासन के निर्देश पर एडीजी ने बरेली जोन के नौ जिलों में गैर जमानती वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 323 वारंटी गिरफ्तार किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोन के 1993 हिस्ट्रीशीटर लापता
उधर, निकाय चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया तो पता चला कि जिले में 353 तो बरेली जोन में 1993 लापता हैं। 484 की मौत हो चुकी है, इनकी हिस्ट्रीशीट बंद कराने का निर्देश दिया गया है।
मैनेजर की हत्या: खंभे से बांधे हाथ-पैर, सांसें उखड़ने तक पीटा; शव पर चोट के निशानों ने दी बर्बरता की गवाही
एडीजी पीसी मीना ने जोन के सभी नौ जिलों के एसपी को हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन व उनकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। लापता हिस्ट्रीशीटरों के रिश्तेदारों, परिजनों, मित्रों और जमानतदारों से उनके बारे में जानकारी ली जाएगी। दूसरे थाना क्षेत्रों में रह रहे हिस्ट्रीशीटरों के लिए संबंधित थाने की पुलिस को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
जोन में हिस्ट्रीशीटरों का आंकड़ा
बरेली में 2400 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें 156 जेल में और 1797 बाहर हैं। 353 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। बदायूं के 1928 हिस्ट्रीशीटरों में से 1422 जेल में हैं जबकि 276 बाहर व 173 लापता हैं। पीलीभीत के 1090 हिस्ट्रीशीटरों में से 62 जेल में, 835 बाहर और 173 लापता हैं। शाहजहांपुर के 1537 हिस्ट्रीशीटरों में 1143 जेल में, 232 बाहर व 110 लापता हैं। बिजनौर में सबसे अधिक 2590 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें 159 जेल में, 2003 बाहर व 320 लापता हैं।