फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   32 trains routes changed for one month

UP News: एक महीने मुश्किल रहेगा रेल का सफर... 32 ट्रेनों के रूट बदले, 22 नहीं जाएंगी लखनऊ

Sun, 10 Dec 2023 08:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 08:02 AM IST
सार

बरेली होते हुए लखनऊ जाने वाली 22 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 10 अन्य ट्रेनों को वाराणसी-मां बेल्हा देवी-लखनऊ होकर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने आठ ट्रेनों को निरस्त भी किया है। 
 

विज्ञापन
32 trains routes changed for one month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने तक बरेली-लखनऊ के बीच रेल यात्रा मुश्किल होगी। इस दौरान बरेली होते हुए लखनऊ जाने वाली 22 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। हरदोई, बालामऊ, लखनऊ के बजाय ये ट्रेनें रोजा से सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा होते हुए गुजारी जाएंगी। 10 अन्य ट्रेनों को वाराणसी-मां बेल्हा देवी-लखनऊ होकर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में रेलवे ने आठ ट्रेनों को निरस्त भी कर दिया है।

विज्ञापन


बदले मार्ग से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
13009/13010 दून एक्सप्रेस को 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक, 13151/13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस व 13307/13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस को 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक, 5623/15624 कामाख्या एक्सप्रेस को 12 दिसंबर से 12 जनवरी तक, 15933/15934 अमृतसर एक्सप्रेस को 15 दिसंबर से 12 जनवरी तक वाराणसी-मां बेल्हा देवी-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन

ये ट्रेनें नहीं जाएंगी लखनऊ
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक।
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक।
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18, 25 दिसंबर, एक, आठ और 15 जनवरी को।
- 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 16, 23, 30 दिसंबर, छह और 13 जनवरी को।
- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14, 21, 28 दिसंबर, चार और 11 जनवरी को।
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, 12, 19, 26 दिसंबर, दो और नौ जनवरी को।
- 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18, 25 दिसंबर, एक और आठ जनवरी को।
- 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 13, 20, 27 दिसंबर, तीन और 10 जनवरी को।
- 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13, 20, 27 दिसंबर, तीन और 10 जनवरी को।
- 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15, 22, 29 दिसंबर, पांच और 12 जनवरी को।
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक।
- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक।
- 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 14, 15, 21, 22, 28, 29 दिसंबर, चार, पांच, 11 और 12 जनवरी को।
- 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, 17, 18, 24, 25, 31 दिसंबर, एक, सात, आठ और 14 जनवरी को।
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, एक, पांच, आठ और 12 जनवरी को।
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 13, 17, 20, 24, 27, 31 दिसंबर, तीन, सात, 10 और 14 जनवरी को।
- 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस, 13, 20, 27 दिसंबर, तीन और 10 जनवरी को।
- 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस, 14, 21, 28 दिसंबर, चार और 11 जनवरी को।
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, चार से 15 जनवरी तक।
- 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन, पांच से 16 जनवरी तक।
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, चार से 15 जनवरी तक।
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन, पांच से 16 जनवरी तक।

इन ट्रेनों को किया रद्द
- 14017/14018 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस तीन से 11 जनवरी तक।
- 14649/14650 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक।
- 15715/15716 किशनगंज-अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस दो दिसंबर से 16 जनवरी तक।
- 15115 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक।

विज्ञापन

देरी से चलाई जाएंगी ये गाड़ियां
कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक 90 मिनट, 14, 21, 28 दिसंबर को रक्सौल से चलने वाली 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस रहेगी आंशिक निरस्त
रामनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लॉक के कारण 14 दिसंबर से 19 जनवरी तक 22975/22976 बांद्रा-रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस को काशीपुर से रामनगर के बीच रद्द रखा जाएगा। इन दिनों में बांद्रा से आने वाली ट्रेन काशीपुर में यात्रा खत्म करेगी। वापसी में काशीपुर से ही यह ट्रेन बांद्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रामनगर-काशीपुर के बीच निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed