{"_id":"5cbccfebbdec2213e6490e23","slug":"31555877867-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने की फोर्स की ब्रीफिंग, ड्यूटी कार्ड बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने की फोर्स की ब्रीफिंग, ड्यूटी कार्ड बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस लाइन में चुनाव के लिहाज से फोर्स की ब्रीफिंग की गई। एसएसपी ने पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व होमगार्ड को चुनाव में बूथों पर तैनाती और सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में बताया। उन्हें जरूरत की वस्तुएं व चुनाव व्यय के रूप में नकद धनराशि दी गई। कहा कि उपद्रवियों के साथ कोई रियायत न की जाए पर जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी नहीं मिलनी चाहिए। प्रयास रहे कि जनता को वोट डालने में कोई समस्या न आए।
एसएसपी मुनिराज जी, चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने ब्रीफिंग के दौरान स्टाफ को पूरी तरह सजग रहने को कहा। कहा कि हर विधानसभा मुख्यालय पर रिजर्व फोर्स की व्यवस्था की गई है। जरूरत के मुताबिक यहां से स्टाफ को बदला जा सकेगा। हर थाने पर क्लस्टर मोबाइल के रूप में अतिरिक्त फोर्स रहेगी। सूचना पर हर हाल में अधिकतम बीस मिनट में पहुंचना होगा। सभी वल्नरेबिल बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स अतिरिक्त रूप से रहेगी। मतदान खत्म होने तक थानेदार वहां मूवमेंट करते रहें। जो भी रोडवेज बसें पुलिस बल को परसाखेड़ा लेने आएंगी, उन पर पुलिस या चुनाव ड्यूटी का स्टीकर लगा होना चाहिए। ऐसी कोई बस स्ट्रांग रूम के आसपास या सड़क पर पार्क न की जाएं।