{"_id":"5caba5d8bdec2214380c41c9","slug":"31554752984-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेजरी वाले चुनाव खर्च देखने के बहाने शिक्षकों का वेतन भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेजरी वाले चुनाव खर्च देखने के बहाने शिक्षकों का वेतन भूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए सरकारी महकमा जुटा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा के लेखा कार्यालय से संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्वाचन कार्य में लगी है। जिसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 12 हजार से अधिक शिक्षक, कर्मचारियों का वेतन ही जारी नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा के संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम से मांग की है कि लेखा कार्यालय के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से कुछ दिन की मोहलत दें, ताकि वो वेतन जारी कर सकें।
विशेष सचिव आलोक दीक्षित ने 31 मार्च को पत्र जारी कर कोषागार निदेशक को मार्च माह का वेतन नियमित रूप से जारी करने को कहा था। बावजूद इसके 10 दिन गुजरने के बाद भी वेतन जारी नहीं हुआ है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा के मुताबिक सोमवार को संगठन के लोगों ने डीएम से वेतन जारी करने के लिए लेखा विभाग के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से कुछ दिन की मोहलत मांगी। लेखाधिकारी परशुराम ओझा ने बताया कि पूरा स्टाफ निर्वाचन ड्यूटी में लगा हुआ है। जिसकी वजह से वेतन जारी करने में देरी हो रही है।