फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होली मिलन में सियासी आंकलन

होली मिलन में सियासी आंकलन

Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन में सियासी आंकलन
बरेली। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से इस बार होली मिलन कार्यक्रम भी इसी रंग में रंगे दिखे। शहर के प्रमुख मेला में लगभग सभी राजनीतिक हस्तियां, नेता एवं सामाजिक संगठनों से जुडे़ नेता पहुंचे। मेला की औपचारिक शुरूआत मेयर डा. उमेश गौतम ने की। देर शाम तक चले मेला में धीरे- धीरे रौनक बढ़ती रही और नेता होली मिलन के बहाने सियासी आंकलन करते दिखे। भाजपा नेता दूसरे राजनैतिक संगठनों के कैंपों में पहुंचे लेकिन अन्य दलों के नेता ऐसा करने से बचते दिखे।
विज्ञापन

गुलाबराय इंटर कालेज में आयोजित मेला में राजनीतिक और चुनावी सरगर्मी साफ दिखी। राजनीतिक मंच पर एक दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले राजनेता एक-दूसरे से गले मिलकर फोटो खिंचानेे में आगे दिखा। जब मेला पूरे चरम पर था तब भाजपा की केंद्रीय चुनाव संचालन समिति टिकटों पर विचार कर रही थी। संकेत भी आने लगे थे, लेकिन नाम घोषित नहीं हुए थे। मगर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार इससे बेखबर सभी राजनीतिक खेमों में गले मिलने पहुंचे। उनका अनुसरण गिने चुने अन्य दल के नेताओं ने भी किया। आंवला में सपा-बसपा से घोषित संयुक्त प्रत्याशी रुचि वीरा अपना क्षेत्र छोड़कर मेला पहुंची। हालांकि वे अपने कुछ नेताओं में घिरी नजर आईं। जैसे ही गंगवार पार्टी कैंप में पहुंचे तो भीड़ के बीच से हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कैंप में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन केंद्र बिंदु बने रहे। सपा-बसपा के संयुक्त कैंप से रालोद नदारद था, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने मोर्चा संभाला था, उनका साथ अताउर्रहमान दे रहे थे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कैंप में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव स्वागत कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री गंगवार पहुंचे तो उन्होंने गले मिलकर पैर छुए। कैंप से बरेली लोकसभा सीट प्रत्याशी समन ताहिर नदारद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल नहीं पहुंचे। वह बालजती मेला में मौजूद रहे। मेला संचालन समिति प्रमुख पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, भाजपा कैंप में रविंद्र सिंह राठौर, केएम अरोरा, योगेश पटेल, रवि रस्तोगी, विधायक डॉ. अरुण, बहोरनलाल मौर्य, पप्पू भरतौल और डीसी वर्मा आदि मौजूद थे। कांग्रेस कैंप में रामदेव पांडे, असलम चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर, कौशल अग्रवाल, अजय शुक्ला और सपा कैंप में एमएलसी वसीम बरेलवी, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर, शुभलेश यादव, प्रसपा कैंप में डा. खालिद, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।

आरएसएस कैंप में मुस्लिम
मेला परिसर में लगे आरआरएस कैंप में इस बार मुस्लिम वर्ग से भी तमाम लोग शुभकामनाएं देने पहुंचे। कैंप में उनकी मौजूदगी भी लोगों में चर्चा बनी रही। सह प्रांत प्रचारक मुनीश, अतुल खंडेलवाल, अरविंद गुप्ता, आनंद, डॉ. विवेक आदि मौजूद रहे।

कमजोर रहा संचालन
मेला में शांतनु रोहतगी की कमी दिखी। इस बार संचालन जिनके हाथ में था, वह ज्यादातर गणमान्य नागरिकोें के नाम तक नहीं जानते थे। देर शाम तक भजन संध्या होती रही और लोग सेल्फी लेने में आगे रहे।

मेले में दिखी आचार संहिता, अफसरों ने बनाई दूरी
बरेली। चुनाव आचार संहिता लागू होने से परंपरागत होली मिलन कार्यक्रमों से प्रशासन एवं पुलिस अफसरों ने दूरी बनाए रखी। एक भी अधिकारी वर्षों पुराने मेला में शुभकामनाएं देने तक नहीं पहुंचा। इसे लेकर मेला में चर्चा बनी रही।

हर वर्ष दुल्हड़ी पर होली मिलन मेलों को आयोजन होता है। गुलाबराय इंटर कालेज मैदान पर पुराना मेला लगता है। गुरुवार शाम करीब चार बजे शुरू हुआ मेला देर शाम तक चला। परंपरा अनुसार इस पुराने मेले में सभी राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठन अपने कैंप लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। पिछले कुछ वर्षों से मेले में दूसरे समुदाय के संगठन एवं अन्य लोगों ने सकारात्मक सहयोग शुरू किया है। मेला में जिला और पुलिस प्रशासन भी अपनी भागेदारी करता रहा है। मगर इस बार प्रशासन पर आचार संहिता का खौफ छाया रहा और एक भी अफसर अपने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed