{"_id":"5c78352bbdec22736a76a7a4","slug":"31551381803-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस को नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस को नहीं मिल रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को पीलीभीत और टनकपुर के लिए यात्री नहीं मिल रहे है। यही हाल टनकपुर से जंक्शन आने वाली ट्रेन का भी है। अब रेलवे को उम्मीद है कि पूर्णागिरि मेला शुरू होने पर ट्रेन में यात्री बढ़ेंगे।
त्रिवेणी एक्सप्रेस में एक-एक सेकेंड और थर्ड एसी, छह स्लीपर कोच और नौ साधारण कोच लगे हैं। जंक्शन पर पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन टनकपुर रवाना होती है। एसी और स्लीपर कोच तो खाली रहते हैं। साधारण कोच में यात्री रहते हैं पर नाममात्र के। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जंक्शन, इज्जतनगर और पीलीभीत, टनकपुर से एक भी यात्री ने एसी और स्लीपर कोच में रिजर्वेशन नहीं कराया। जंक्शन से इज्जतनगर तक स्लीपर कोच खाली जाते हैं। इज्जतनगर स्टेशन से यात्री बैठ जाते हैं। दूसरी ओर ट्रेन के लिए जंक्शन से लखनऊ तक स्लीपर के टिकट मिलते हैं, लेकिन पीलीभीत-टनकपुर के लिए इन टिकटों का कोई प्रावधान नहीं है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल में किसी भी स्टेशन से स्लीपर के टिकट नहीं मिलते हैं। इस संबंध में अधिकारी ही निर्णय लेंगे।
जंक्शन से टनकपुर.....
12.25 बजे जंक्शन
12.41 बजे बरेली सिटी
01.00 बजे इज्जतनगर स्टेशन
2.25 बजे पीलीभीत
03.00 मझोला पकड़िया
04.25 टनकपुर
टनकपुर से जंक्शन.....
सुबह 7.45 बजे टनकपुर
8.28 बजे मझोला पकड़िया
9.10 बजे पीलीभीत
10.26 बजे इज्जतनगर स्टेशन
11.10 बजे बरेली सिटी
12.10 बजे जंक्शन