{"_id":"5c7834f5bdec2273970e5da9","slug":"31551381749-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही आईवीआरआई की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक डॉ. राजकुमार सिंह और केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एबी मंडल ने पुरस्कार से नवाजा।
इस दौरान विभिन्न संस्थानों और जोन से आए सेवानिवृत्त होने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान और पुरस्कार से नवाजा गया। संस्थान निदेशक ने 43 संस्थानों के 400 खिलाड़ियों और बरेली मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह, स्टेडियम प्रभारी मिथलेश राणा को सम्मानित किया। ओवरऑल चैंपियन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली रहा। द्वितीय पुरस्कार भारतीय उद्यान अनुसंधान संस्थान, बंगलुरू को मिला। पुरूषों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के खिलाड़ी राजेंद्र पी मीणा और महिलाओं में संयुक्त रूप से भारतीय उद्यान अनुसंधान संस्थान, बंगलुरू की आर मीनाक्षी और केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला की शामलता को दिया गया। आयोजन खेलकूद प्रकोष्ठ के सचिव डॉ. एकेएस तोमर, रेफरी पदमवीर सिंह, पीपी सिंह, एनसी शर्मा का सहयोग रहा।