फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आतंकी कैंप उड़ाने के बाद बरेली जोन में अलर्ट

आतंकी कैंपों पर हमले के बाद बरेली जोन में अलर्ट

Wed, 27 Feb 2019 02:50 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
आतंकी कैंप उड़ाने के बाद बरेली जोन में अलर्ट
बरेली। भारतीय सेना की पाक अधिकृत क्षेत्र में आतंकी कैंपों पर बड़ी कार्रवाई के बाद बरेली जोन में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां चौकस की गई हैं। मंगलवार को खुफिया अमले के अधिकारी पुलिस अफसरों के साथ स्थिति पर मंत्रणा करते रहे। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है। एडीजी अविनाश चंद्र और डीआईजी राजेश पांडेय ने लगातार चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आमद से पहले सोशल मीडिया पर कमेंट एवं अफवाहों को लेकर पुलिस और खुफिया अमला पहले से सक्रिय है। अब आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के बाद अफसरों ने चौकसी और बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। नवागत एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के सभी कप्तानों को अपने क्षेत्र में खास सतर्कता बरतने को कहा है। कहा गया है कि पूर्व में बवाल की जद में रहे इलाकों पर खास नजर रखें। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाएं ताकि आपत्तिजनक मेसेज वायरल न हो सकें। खुराफातियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। अफवाहों से कानूून व्यवस्था बिगड़ सकती है इसलिए सजग करें और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


वीआईपी के दौरे में अभेद्य सुरक्षा के निर्देश
बरेली। आईबी और एसपीजी के शीर्ष अफसरों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एडीजी जोन अविनाश चंद्र, डीआईजी रेंज राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी मुनिराज जी. व अन्य पुलिस अधिकारियों से सीधी बात की। अफसरों को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में उनके क्षेत्र में वीआईपी सुरक्षा प्राप्त नेताओं की आवाजाही रहेगी। इनके सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाया जाए। किसी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर हर मूवमेंट से पहले संबंधित एजेंसियों के साथ होमवर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed