{"_id":"5c72f45fbdec220c1b140a0e","slug":"31551037535-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली मंडल में गन्ना किसानों का 9518 लाख बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली मंडल में गन्ना किसानों का 9518 लाख बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकार के नुमाइंदे गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान के लाख दावे करें, लेकिन चीनी मिल प्रबंधन किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। मंडल की 16 चीनी मिलों ने इस नियम की धज्जियां उड़ाकर रखी दी हैं। चालू पेराई सत्र में चीनी मिलों पर किसानों का 9518 लाख रुपये बकाया है। अब तक कुल गन्ना खरीद का मात्र 9.32 फीसदी ही भुगतान हुआ है।
चीनी मिलें सहकारी समितियों से गन्ने की बुवाई के समय खाद और बीज देती हैं तो उसका पैसा ब्याज समेत गन्ना बिक्री के समय काटा जाता है। मगर, गन्ने का बकाया मिलों पर कितने ही दिन बना रहे, किसानों को चीनी सस्ती होने का बहाना बनाकर बकाया पर ब्याज नहीं दिया जाता। चीनी मिल संचालकों के एक बड़े ग्रुप ने तो दो साल में करोड़ों का बकाया रोककर बड़ा कारखाना लगा लिया। इसी तरह अन्य चीनी मिलें भी किसानों का बकाया लंबे समय रोककर बिना ब्याज भुगतान करती हैं। इस बार भी मंडल की 16 चीनी मिलों पर किसानों को तय समय 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं किया गया। मिलों ने अब तक किसानों से 12237.37 लाख की कीमत के गन्ने की खरीद की। इसमें से सिर्फ 378.41 लाख का ही भुगतान किया है, 9518.42 लाख रुपये अब तक बकाया है। यह बकाया कुल राशि का 90.68 फीसदी है। मंडल के गन्ना उपायुक्त सत्येंद्र सिंह से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।