फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेतु निगम के अफसर पुल नहीं बसें चलवाएंगे

सेतु निगम के अफसर पुल नहीं बसें चलवाएंगे

Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सेतु निगम के अफसर पुल नहीं बसें चलवाएंगे
बरेली। ओवरब्रिज का काम भले ही गति न पकड़ रहा हो लेकिन सेतु निगम के अधिकारियों को लालफाटक रोड पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने की चिंता खूब सता रही है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस और सेतु निगम के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण भी किया। तय हुआ है कि बरेली से बदायूं की तरफ वन-वे शुरू करने के लिए ओवरब्रिज के पास एक मंदिर को जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा सर्विस लेन का काम भी जल्द ही पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। सेतु निगम के अधिकारियों ने बसों का संचालन शुरू करने के लिए यातायात पुलिस से 15 दिन का वक्त भी मांगा है।
विज्ञापन

लालफाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान ट्रैफिक चलने से यहां हादसे की आशंका रहती है। इसके चलते प्रशासन ने सुबह आठ से रात आठ तक बजे तक रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया था। इसके बाद बरेली से बदायूं जाने वाली बसें फरीदपुर-बुखारा होते हुए जा रही हैं। जबकि बदायूं से आने वाली बसें चौपुला से आ रही हैं। इससे यात्रियों को एक घंटे का समय बढ़ने के साथ ही ज्यादा किराया भी भुगतना पड़ रहा है। इसलिए काफी समय से मांग चल रही थी कि बदायूं की ओर जाने वाली बसों को लालफाटक होकर ही गुजारा जाए। इसे देखते हुए यातायात निरीक्षक जेएन अस्थाना और सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने संयुक्त निरीक्षण किया। अफसरों ने तय किया है कि यहां एक तरफ सर्विस लेन का निर्माण शीघ्र करा दिया जाएगा। सर्विस लेन के बीच में आ रहे एक मंदिर भी शीघ्र शिफ्ट होगा। इसके लिए सेतु निगम के स्टाफ ने पास ही एक मूर्ति की स्थापना भी करा करा दी है। सेतु निगम ने यातायात पुलिस को पत्र लिखकर 15 दिन का समय मांगा है, ताकि बसों का वन-वे ट्रैफिक शुरू करने के लिए जरूरी काम पूरे करा लिए जाएं।
विज्ञापन


बसों का संचालन कराने के लिए सर्विस लेन का काम शीघ्र पूरा होगा। मंदिर को अन्यत्र स्थापित कराया जाना है। दोनों रेलवे क्रासिंग के पास भी सर्विस लेन बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। - वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से लाल फाटक होकर बसों का संचालन शुरू कराने की मांग के चलते एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर मैंने मुआयना किया था। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर वीके सेन से भी मुलाकात की। उन्होंने बसों को वन-वे करके चलाने पर सैद्धांतिक सहमति दी। हालांकि उससे पहले उन्होंने मठिया, ट्रांसफार्मर व पोल जैसे अवरोध दूर करके सर्विस लेन को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही ये बाधाएं दूर कर देंगे ताकि कम से कम एक ओर से बस का संचालन हो सके। - जेएन अस्थाना, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed