{"_id":"5c55fc97bdec22737548adc2","slug":"31549139095-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रैक्टिकल की फाइल चेक कराने का दबाव बनाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रैक्टिकल की फाइल चेक कराने का दबाव बनाने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रैक्टिकल की फाइल चेक करने के लिए शिक्षक पर दबाव डालने को लेकर बरेली कॉलेज में काफी हंगामा हो गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और बाकी शिक्षकों के पहुंचने पर मामला निपट सका।
दरअसल, बीएससी, जियोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा था। उसने प्रैक्टिकल की फाइल भी नहीं चेक कराई थी। शनिवार को वह फाइल चेक कराने पहुंचा तो शिक्षक ने लंबे समय से अनुपस्थित होने की बात कहते हुए मना कर दिया। इस पर वह छात्र दो छात्रनेताओं गौरव यादव और योगेश पंडित को लेकर पहुंच गया। शिक्षक और छात्रनेताओं में काफी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ा तो बाकी शिक्षक भी छात्रनेताओं के खिलाफ लामबंद हो गए। सूचना पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग पहुंच गए। इसके बाद छात्रनेताओं को पीछे हटना पड़ा। डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि छात्र जबरन फाइल चेक कराना चाहते थे। उनको मना कर दिया गया। इसके बाद छात्रनेता लौट गए। मामला निपट गया।