{"_id":"5c3b99d2bdec2273940296c6","slug":"31547409874-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदामा चरित्र सुन भव विभोर हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदामा चरित्र सुन भव विभोर हुए श्रोता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर के तपेश्वर नाथ मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पं. अतुलेश्वर सनाढ्य ने सुखदेव जी की विदाई, श्रीमद भागवत का आवरण, सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। भगवान राधाकृष्ण के भजन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।
कथा व्यास ने बताया कि गुरु के साथ कपट और मित्र से चोरी करने वाला व्यक्ति दरिद्र होता है। बताया कि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान सुदामा ने मित्र कृष्ण की नजर बचाकर गुरु के दिए चने अकेले ही खा लिए, जिस कारण वह दरिद्र हुए। सुदामा ने जब पत्नी को कृष्ण की दोस्ती के बारे में बताया तो उन्होंने जीवन निर्वाह के लिए कृष्ण से धन लाने को कहा। द्वारिकापुरी में भगवान कृष्ण ने आंसुओं से उनके पैर धो डाले और अलौकिक वरदान देकर घर भेजा। इस दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय मंत्री उमेश कठेरिया, पार्षद अविनाश कुमार रहे। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना, संजय कठेरिया, शिवम सक्सेना, हैप्पी कठेरिया, सौरभ कठेरिया, विशन शर्मा, उज्जल सक्सेना और सुधांशू शर्मा का योगदान रहा।