फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आखिरी बॉल पर मिली राधा माधव को जीत, फाइनल में पहुंचा

आखिरी बॉल पर मिली राधा माधव को जीत, फाइनल में पहुंचा

Sun, 30 Dec 2018 01:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
आखिरी बॉल पर मिली राधा माधव को जीत, फाइनल में पहुंचा
बरेली। डीपीसी की मेजबानी में खेली जा रही इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में राधा माधव ने सेक्रेड हार्ट्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राधा माधव ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला जीता। दूसरा सेमीफाइनल रविवार को डीपीएस और महामाया विहार के बीच खेला जाएगा। फाइनल एक जनवरी को होगा।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्रेड हार्ट्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 151 रन बनाए। आशीष ने 38, अब्दुल ने 24 और सिद्धार्थ ने 21 रन की पारी खेली। राधा माधव की ओर से आलोक ने चार ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा माधव की टीम ने सधी शुरुआत की। चार ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए, लेकिन सेक्रेड हार्ट्स की कसी हुई गेंदबाजी की वजह से रन रेट कम रहा। टीम ने 19 ओवर में 141 रन बना लिए। अंतिम ओवर में राधा माधव को 12 रन की जरूरत थी। बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुके इस मैच में आखिरी गेंद पर राधा माधव के बल्लेबाज ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। इसके साथ ही टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल एक जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed