{"_id":"5c253dc8bdec22569f26776d","slug":"31545944520-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटीः 50 करोड़ से होगा शहर के चार चौराहों का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटीः 50 करोड़ से होगा शहर के चार चौराहों का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के चार प्रमुख चौराहों को सौंदर्यीकरण के लिए चयनित किया गया है। सौंदर्यीकरण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी की कंपनी श्रेई की टीम चौराहों का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रही है।
नगर निगम को स्मार्ट सिटी के तहत 53 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। मेयर उमेश गौतम की मंशा है कि शहर में ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं, जिनसे विकास नजर आए। इसे देखते हुए स्मार्ट सिटी की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी (पीएमसी) श्रेई की टीम ने शहर के चार चौराहों का सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से डेलापीर, चौकी चौराहा, अयूब खां और गांधी उद्यान चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण, चारों ओर फुटपाथ, एनएमटी (नो मोटरेबल ट्रैक) आदि बनाया जाना है। पीएमसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राज गोयल ने बताया कि सबसे पहले डेलापीर चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाना है। चौराहों का सर्वे हो चुका है। अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।