{"_id":"5bfef967bdec22417a2ecb67","slug":"31543436647-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनोटेक फैक्ट्री में सीजीएसटी का छापा लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनोटेक फैक्ट्री में सीजीएसटी का छापा लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय वस्तु व सेवाकर (सीजीएसटी) अफसरों ने परसाखेड़ा स्थित सेनोटेक फैक्ट्री पर छापामारी कर लाखों रुपये की टैक्स हेराफेरी का मामला पकड़ा। अभिलेखों में करीब 17.5 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली। छापा टीम ने फैक्ट्री मालिक से 2.38 लाख रुपया टैक्स जमा कराया है।
सीजीएसटी उपायुक्त मनोज प्रभाकर पिछले कई दिनों से कारोबारी फर्मों की ट्रैकिंग करा रहे हैं। इसके तहत परसाखेड़ा में कॉपर बाइंडिंग रॉड बनाने वाली फैक्ट्री सेनोटेक निशाने पर आ गई। उन्होंने बुधवार सुबह छापा टीम गठित कर फैक्ट्री रवाना की। इस टीम ने फैक्ट्री में मौजूद कारोबारी रजिस्टर और कंप्यूटर आदि खंगाले। मौके पर करीब 17.5 लाख रुपये की हेराफेरी मिलने पर टैक्स अदा करने के निर्देश दिए। फैक्ट्री मालिक ने जीएसटी खाते में 2.38 लाख रुपया टैक्स जमा करा दिया। उपायुक्त के मुताबिक कि दर्जन भर से ज्यादा ऐसी फर्मों पर निगरानी हो रही है। प्रमाण मिलते ही उन पर कार्रवाई होगी।