फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीएसपीएल भी मनाएगी मुलायम का जन्म

पीएसपीएल भी मनाएगी मुलायम का जन्म

Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पीएसपीएल भी मनाएगी मुलायम का जन्म
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाएगी। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सुरेश शर्मा नगर स्थित कार्यालय में गोष्ठी होगी। इसमें नेताजी की दीर्घायु की कामना कर देश की राजनीति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद रक्तदान होगा और फिर अनाथ तथा वृद्ध आश्रम में फल, मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएसपीएल जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने बताया कि दिन के कार्यक्रम के बाद नेताजी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार शाम को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता 80 पौंड का केक काटेंगे। कार्यालय पर 500 लोगों को भोजन पर भी बुलाया गया है। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। उनको मुलायम सिंह यादव से क्या लेना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही ‘नेताजी’ की बताई नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर उनका जन्म धर्मनिरपेक्ष दिवस के रूप मनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed