{"_id":"5bef0ca3bdec222765624673","slug":"31542392995-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट ओडिशा हैकथलान में छाई बरेली की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट ओडिशा हैकथलान में छाई बरेली की आस्था
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली की बेटी आस्था सिंह ओडिशा में हुई स्मार्ट ओडिशा हैकेथलान में छा गई। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की टीम को नेतृत्व करते हुए 1.25 लाख का पुरस्कार टीम को जिताया। आस्था की टीम ने कोल्ड स्टोरेज में रखे खाद्य पदार्थों के न्यूट्रिएंट सुरक्षित रखने के लिए साफ्टवेयर बनाया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनकी टीम को सम्मानित किया।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 13 से 14 नवंबर के बीच आयोजित स्मार्ट ओडिशा हैकेथान में देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों की 2500 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन टीमों ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और हाउसिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में इनावेटिव प्रोजेक्ट बनाए थे। यूपी के आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने इसमें पहला पुरस्कार जीता। टीम लीडर आस्था सिंह के अलावा मेधा गुप्ता, दीपाली और चक्षु शर्मा टीम में थे। आस्था सिंह के पिता विवेक मोहन सिंह बरेली में महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। आस्था मूलरूप से बदायूं की रहने वाली हैं। उनकी मां अंजना सिंह सबलपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य हैं। टीम लीडर आस्था सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कोल्ड स्टोरेज में रखे खाद्य पदार्थों की न्यूट्रिएंट वैल्यू को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मददगार साफ्टवेयर को विकसित किया है।