फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sharad Purnima 2018: Rituals in the house with Amrit

शरद पूर्णिमा 2018: अमृत के साथ घर में बरसेगी सुख समृद्धि

Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima 2018: Rituals in the house with Amrit
अबकी बार 24 अक्तूबर को अमृत रस बरसाने वाली शरद पूर्णिमा पड़ रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण को निकलती हैं। इसलिए इस पर्व को ‘कोजागिरी’ पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रीविष्णु का विधि विधान से पूजन और व्रत का अनुष्ठान करने से मां घर में सुख समृद्धि का वर देती हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस दिन चंद्रमा पूर्ण सोलह कलाओं से युक्त होगा। बताया कि पूर्णिमा का मान 23 अक्तूबर की रात 10.36 बजे से शुरू होकर 24 अक्तूबर की रात 10.12 बजे तक रहेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी शरद पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था। इसलिए इस पूर्णिमा को भगवान श्रीकृष्ण की रास पूर्णिमा भी कहते हैं। बताया कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अनंत मंगल दायक व कल्याणकारी होता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण प्रभाव में होता है। कहा कि जो जातक चंद्र ग्रहण दोष से पीड़ित हैं, कुंडली में चंद्रमा नीच राशि का हो या चंद्रमा की महादशा, अंतर्दशा चल रही हो तो उन्हें व्रत व पूजन करने से इससे काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक महत्व
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा धरती के बहुत ही नजदीक आ जाता है। चंद्रमा के प्रकाश में मौजूद रासायनिक तत्व सीधे पृथ्वी पर गिरते हैं। ऐसे में खाने की कोई चीज ‘खीर’ रखने से उसमें सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही अनुकूल होते हैं। मान्यता है खाने की प्रत्येक चीज चंद्रमा की रोशनी में रखी जा सकती है, लेकिन सफेद रंग चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में खीर को शुद्ध सात्विकता से जोड़कर देखते हुए खीर को ही चंद्रमा की रोशनी में रखने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed