फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हिंदू रीति से हुई प्रियंका-निक की सगाई

हिंदू रीति से हुई प्रियंका-निक की सगाई

Mon, 20 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हिंदू रीति से हुई प्रियंका-निक की सगाई
बरेली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और गायक निक जोंस ने हिंदू रीति रिवाज से शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित बंगले में सगाई की। रविवार को भी सगाई के उपलक्ष्य में अनुष्ठान और अन्य कार्यक्रम हुए। अमेरिका से आए मेहमानों ने भी रूद्राभिषेक किया और हिंदू रीति-रिवाजों को नजदीक से जाना। रविवार शाम तक प्रियंका के बंगले पर चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन

प्रियंका ने भले की विदेशी से ब्याह करने का फैसला किया, लेकिन सगाई संबंधी सभी रस्में भारतीय रंग में सराबोर रहीं। प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने सगाई से पहले धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस मौके पर शिवजी का रूद्राभिषेक भी हुआ। निक के माता-पिता भी कुछ खास लोगों के साथ अमेरिका से सगाई कार्यक्रम में भाग लेने भारत आए हैं। अमेरिकी मेहमान भारतीय परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान देखकर गदगद थे। उन्होंने ऐसा अध्यात्मिक माहौल पहले कभी नजदीक से नहीं देखा था। मधु चोपड़ा ने बताया कि ‘अमर उजाला’ ने हमारी भावनाएं बरेली वासियों तक पहुंचाईं, खबर छपने से तमाम शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और बधाई उनके पास पहुंचीं। उन्होंने बरेली वासियों से कहा है कि उनका परिवार और प्रियंका झुमके वाले शहर की यादें संजोए हुए है। यह यादें भुलाई नहीं जा सकती हैं। सगाई बाद रविवार दोपहर में मधु चोपड़ा ने प्रियंका, निक जोंस, समधी और समधिन के साथ ग्रुप फोटो भी कराए।
विज्ञापन


शादी तिथि जल्द बताएंगे
मधु चोपड़ा ने बताया कि अभी सगाई हुई है। शादी की तिथि तय नहीं हो पाई है। इसकी खुशखबरी वे सभी शुभचिंतकों और बरेली वासियाें से साझा करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी वैवाहिक कार्यक्रम भारतीय परंपरा अनुसार ही होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed