{"_id":"5b2bf4614f1c1bae6e8b943a","slug":"31529607265-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। गोकशी की सूचना पर रसाया खानपुर गांव के बाग में मंगलवार रात छापा मारने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा, पांच भाग गए। मौके पर 90 किलो गोमांस और औजार बरामद किए गए।
कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि रसाया खानपुर गांव में मंगल खां के यूकेलिप्टस के बाग में गोहत्या की जा रही है। इस पर कोतवाली पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने फायर कर दिया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। खुद को फंसता देख तस्कर भाग निकले, पर पुलिस ने एक आरोपी को धरदबोचा, जबकि उसके पांच साथी भाग गए। मौके से पुलिस ने 90 किलो गोमांस, गोहत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और उपकरण भी बरामद किए। पकड़ेे गए आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसमें उसने अपने साथियों के नाम भी बता दिए।
आरोपियों पर जानलेवा हमला, गोहत्या अधिनियम, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें गांव रसाया खानपुर निवासी तौफीक, कय्यूम, गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी इलियास, शरीफ, शकील और जाने आलम को नामजद किया गया है। आरोपी तौसीफ की गिरफ्तारी मौके पर ही कर ली गई थी। बुधवार को उसे जेल भेज दिया। बरामद मांस की पशु अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीडीपाल ने जांच की है, वह गोमांस ही निकला है।