फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   31 players made it to the semi-finals in the badminton tournament

Bareilly News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में 31 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 26 May 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
31 players made it to the semi-finals in the badminton tournament
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय फर्स्ट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन हुए मुकाबलों में 31 खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरे दिन मिश्रित युगल के नौ, महिला एकल के आठ, पुरुष युगल के 16, पुरुष एकल के 16 और महिला युगल के छह मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग में मुरादाबाद की तरनजीत, आगरा की दिव्या गौतम, लखनऊ की अमोलिका सिंह, हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं महिला मिश्रित में नेहा पाल-विभूति सिन्हा, समृद्धि सिंह-शैलजा शुक्ला, आदित्य यादव-शिवांगी सिंह, दिव्यांशी गौतम-रिद्धिमा सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग में नोएडा के नीर नेहवाल, लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्र, लखीमपुर के सिद्धांत सालार, नोएडा के चिराग सेठ ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह बनाई। मिश्रित युगल वर्ग में बालकेशरी यादव-रिद्धिमा सिंह, अर्चित सिन्हा-राम सिंह, प्रदीप चौधरी-शैलजा शुक्ला, तपस शुक्ला-समृद्धि सिंह ने सेमीफइनल में प्रवेश किया। पुरुष मिश्रित में उज्ज्वल-उज्ज्वल तोमर, आयुष अग्रवाल-तुषार, आरुष श्रीवास्तव-राजन यादव ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे से सेमी फाइनल व दोपहर दो बजे से फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल करेंगी। इस दौरान अध्यक्ष डीएल खट्टर, उपाध्यक्ष श्रीकुमार अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, देवेंद्र थापा, पवन अग्रवाल, दीपक धवन, गौरव भसीन, गुलशन बत्रा, संजीव मित्तल, अनुज नेगी, रवि दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed