फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   31.63 crore to meet the leaders of Bareilly

बरेली के प्रधानों को 31.63 करोड़ मिले

Sat, 16 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 14 वें वित्त आयोग में बरेली मंडल के लिए 1.9 अरब रुपये रिलीज कर दिए हैं। नए प्रधानों को अपने - अपने गांवों में विकास के लिए पहली बार यह धनराशि मिली है। इस राशि के इस्तेमाल होने पर ग्रामीणों की खास नजर है। लोग पहले से ही इंतजार लगाए हुए थे कि नए प्रधान गांव में क्या विकास कराएंगे और उनकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी। जबकि कुछ राशि पिछले वित्तीय वर्ष की ग्राम पंचायतों के खातों में अवशेष पड़ी हुई है।
विज्ञापन

निदेशक पंचायतीराज ने धनराशि को जारी करते समय निर्देश दिए हैं कि इसका इस्तेमाल भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार होगा। इस राशि को इस्तेमाल करने से पहले पंचायत में विकास के प्रस्ताव पास कराने होंगे। इसमें  बरेली जिले के प्रधानों को विकास के लिए 31,63,58168 रुपये मिले हैं। जबकि  बदायूं जिले की पंचायतों में विकास को 27,90,83,922 रुपये मिले हैं।  पीलीभीत की ग्राम पंचायतों में विकास के लिए 22,85,16,537 रुपये तथा  शाहजहांपुुर की ग्राम पंचायतों को विकास के लिए 27,0664341 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग के अनुसार यह राशि 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायतों को विकास के लिए जारी की गई है। इस मानक के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत को कम से कम डेढ़ लाख तथा अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत को अधिकतम 15 लाख रुपये विकास के लिए मिलें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed