फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   30,600 applications for Pradhan Mantri Awas Yojana

Bareilly News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 30,600 आवेदन

Mon, 17 Feb 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
30,600 applications for Pradhan Mantri Awas Yojana
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए सात फरवरी तक नगरीय निकायों में रहने वाले 30,600 लोगों ने आवेदन किया है। अंतिम तिथि 31 मार्च हैं, ऐसे में अभी यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। पात्र लोगों को योजना के तहत आवास बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। आवेदनों का सत्यापन नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कराएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में आठ हजार से अधिक लोगों ने ऑफलाइन आवेदन किए थे मगर, किसी को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया। हाल में ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। pmayis.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन की समयसीमा समाप्त होने के बाद ही जनपदवार लक्ष्य तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लक्ष्य आने से पहले जिले भर में सत्यापन होना है। आंवला में सत्यापन शुरू हो चुका है। आंवला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन के दौरान सबसे पहले यह देखा जा रहा है कि आवेदक के पास जमीन है या नहीं। यह भी देखेंगे आवेदक के पास कहीं कोई दूसरा मकान तो नहीं है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed