फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   300 poplar trees were cut down in the fields of villagers from another community.

Bareilly News: दूसरे समुदाय के ग्रामीणों के खेतों में लगे पापुलर के 300 पेड़ काटे

Thu, 27 Nov 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
300 poplar trees were cut down in the fields of villagers from another community.
शाही। विवादित गांव गौसगंज में दूसरे समुदाय के ग्रामीणों के खेतों से 300 पापुलर के पेड़ काट लिए गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार शाम को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गौसगंज में समुदाय विशेष के कुछ परिवार वापस गांव में आकर रहने लगे हैं। गांव के कादर अली, हामिद और हाशम ने बताया कि उन लोगों के खेत नजदीक हैं। मंगलवार की रात खेत में लगे तीनों लोगों के करीब 300 से अधिक पॉपुलर के तैयार पेड़ों को काट कर खेत में ही डाल दिया गया। आरोप है कि गांव के ही दाताराम, सत्यपाल, लीलाधर, रेवी राम ,मुनीश, वीरेंद्र ,हरपाल ने दो दिन पहले खेत पर गन्ना काटते समय फसलों को नष्ट करने के लिए धमकाया था। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें धमकाने के दो दिन बाद ही उनके खेतों में खड़े पॉपुलर के पेड़ काट लिए गए। जानकारी रहे कि दो समुदायों के बीच विवाद के बाद गांव में एहतियातन पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है। फिर भी इस तरह की वारदातें होना पुलिस के लिए चुनौती है। इधर, प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed