फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three hundred roadways buses left for Prayagraj from Bareilly region

Mahakumbh 2025: बरेली परिक्षेत्र से 300 बसें प्रयागराज रवाना, यहां यात्रियों को करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना

Fri, 24 Jan 2025 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो में रोडवेज की 707 बसें हैं। 510 बसों के प्रयागराज आने के बाद चारों डिपो के पास 197 बसें ही शेष बचेंगी। ऐसे में दिल्ली, हल्द्वानी, जयपुर समेत कई रूटों पर इसका असर दिखेगा। 

विज्ञापन
three hundred roadways buses left for Prayagraj from Bareilly region
वर्कशॉप में खड़ीं रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 300 बसों को बृहस्पतिवार को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार और शनिवार को 210 और बसों को भेजा जाना है। आने वाले दिनों में दिल्ली, हल्द्वानी, जयपुर समेत कई रूटों पर इसका असर दिखेगा। लोगों को रोडवेज बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


महाकुंभ के लिए 430 बसों का आवंटन किया गया था। बाद में 80 और बसों को आवंटित किए जाने से यह संख्या 510 पहुंच गई है। परिक्षेत्र के चारों डिपो में 707 बसें हैं। 510 बसों के प्रयागराज आने के बाद चारों डिपो के पास 197 बसें ही शेष बचेंगी। हालांकि, 125 अनुबंधित बसें भी हैं। अनुबंधित बसों के संचालन के लिए पहले से रूट निर्धारित हैं। 510 बसों के प्रयागराज जाने के बाद सभी रूटों पर सेवाएं सुचारु रखना अधिकारियों के लिए चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pilibhit News: गले की नस काटी... गुप्तांग कुचला, मुजम्मिल को तड़पा-तड़पाकर मारा; आरोपी ने कबूली वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज भेजी गईं परिक्षेत्र की बसों का वहां शटल सेवा के साथ ही अकबरपुर, फैजाबाद, कम्हरिया घाट, पदमपुर, झूंसी, मेंहदावल डिपो की सेवाओं में शामिल किया जाएगा। इन बसों को आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं को प्रयागराज लाने और वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव को अकबरपुर, फैजाबाद और कम्हरिया घाट से संचालित होने वाली परिक्षेत्र की बसों की जिम्मेदारी दी गई है। एआरएम पीलीभीत पवन श्रीवास्तव को प्रयागराज में तैनात किया गया है।

दो के स्थान पर एक चालक की ड्यूटी का विरोध
महाकुंभ के लिए आवंटित बसों पर दो-दो चालक लगाए गए थे। चालकों की कमी के बीच दो के स्थान पर बृहस्पतिवार को जब एक ही चालक को भेजा गया तो चालकों ने विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने तर्क दिया है कि शटल सेवा में शामिल की जाने वाली 80 बसों पर दो-दो चालक रहेंगे। जबकि, प्रयागराज के आसपास के डिपो से संचालित होने वाली बसों पर एक-एक चालक होंगे। दरअसल, इन बसों का संचालन अधिकतम 200 किमी की दूरी तक किया जाएगा।

अनुबंधित बसों के बदले जाएंगे रूट, शेष बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे
बसों के प्रयागराज जाने के बाद स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। निगम की शेष 197 और 125 अनुबंधित बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। अनुबंधित बसों के बस मालिकों को दो-दो चालक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार अनुबंधित बसों के रूट बदलने का भी निर्णय लिया गया है।

छह नई बसें और मिलीं, कल 10 और आएंगी
परिक्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार को छह और नई बसें मिल गई हैं। 10 और बसें शनिवार शाम तक बरेली आएंगी। इससे पहले हाल के दिनों में परिक्षेत्र के लिए 22 नई बसें मिल चुकी हैं। इन सभी बसों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। महाकुंभ से पहले परिक्षेत्र के लिए 50 नई बसों का आवंटन किया गया था। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गई है। फरवरी के पहले सप्ताह तक सभी बसें मिलने की उम्मीद है।

सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि प्रयागराज के लिए आवंटित परिक्षेत्र की 510 बसों में से 300 को बृहस्पतिवार को रवाना कर दिया गया। शटल सेवा में शामिल बसों पर दो-दो चालक तैनात किए गए हैं। इस दौरान स्थानीय स्तर पर समस्या न हो, इसके लिए बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed