Pilibhit News: गले की नस काटी... गुप्तांग कुचला, मुजम्मिल को तड़पा-तड़पाकर मारा; आरोपी ने कबूली वारदात
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के निवासी मुजम्मिल की बर्बरता से हत्या की गई थी। आरोपी ने पहले उसके गले की नस काटी। इसके बाद उसके गुप्तांग को कुचल दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली। यह भी बताया कि उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया।
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के निवासी मुजम्मिल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के मुताबिक वर्ष 2020 में उधार लिए सात हजार रुपये न लौटा सका तो मुजम्मिल उसका यौन शोषण करने लगा। चार साल तक यह सिलसिला चला। इसके बाद वह साथियों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसलिए उसकी हत्या कर दी। आरोपी के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने गुर्गे सहित उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना: एप पर पक्की दीवार या टिन शेड दिखने पर निरस्त होगा आवास, कराया जा रहा सर्वे
गले की नस काटकर हत्या, शव से की बर्बरता
आरोपी ने बताया कि उसने गांव निवासी गुड्डू के साथ मिलकर मुजम्मिल को मारने की साजिश रची। मुजम्मिल के साथ कार से दोनों बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में गए। वहां सुनसान जगह देखकर गले की नस काटकर मुजम्मिल की हत्या कर दी। फिर उसका गुप्तांग भी कुचल दिया। आरोपियों की निशानदेही पर गमछा, ब्लेड और कार आदि बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।