फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   30 people donated blood in Amar Ujala blood donation camp in Bareilly

Bareilly: सूख रहे रक्तकोष को मिला महादानियों का साथ, अमर उजाला शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 04 Apr 2023 08:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 08:18 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में बरेली के समाजसेवी, शिक्षक, कारोबारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आम शहरी भी इंसानियत का फर्ज निभाने पहुंचे। कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ।

विज्ञापन
30 people donated blood in Amar Ujala blood donation camp in Bareilly
पिता-पुत्री ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्त की कमी से किसी की जान संकट में न पड़े, इसके लिए अमर उजाला परिसर में सोमवार को आयोजित शिविर में बरेली के समाजसेवी, शिक्षक, कारोबारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आम शहरी भी इंसानियत का फर्ज निभाने पहुंचे। कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। कहा कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचती है। किस ने किसकी जान बचाई, यह गोपनीय भले होता है पर इसकी सुखद अनुभूति सदैव साथ रहती है। वीर सावरकर नगर के आर्यन गुप्ता पहले महादानी रहे। इसके बाद एक-एक कर लोग रक्तदान के लिए पहुंचते रहे।

विज्ञापन

पिता-पुत्री ने किया रक्तदान

कारोबारी अनुपम कपूर ने तीसरी और उनकी बेटी अनुष्का कपूर ने पहली बार रक्तदान किया। अनुष्का ने कहा कि रक्तकोष में निगेटिव ब्लड ग्रुप कम होने की जानकारी मिली थी। उनका रक्त समूह ओ निगेटिव है। किसी की जान बचे, इसके लिए रक्तदान करने पहुंचीं। लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 people donated blood in Amar Ujala blood donation camp in Bareilly
रक्तदान करने वाले महादानी - फोटो : अमर उजाला

28 साल की उम्र में 14वीं बार रक्तदान

कर्मचारी नगर निवासी शिक्षक पंकज वाधवा ने बताया कि 22 साल की आयु में उन्होंने पहली बार रक्तदान किया था। तब से वे नियमित रक्तदान कर रहे हैं। 28 साल की आयु में सोमवार को उन्होंने 14वीं बार रक्तदान किया। कहा कि जब तक सक्षम हैं, तब तक रक्तदान करते रहेंगे।

सरदार बाले ने 109वीं बार किया महादान

स्वैच्छिक रक्तदाता समिति के संरक्षक इकबाल सिंह बाले ने 59 साल की आयु में 109वीं बार रक्तदान किया। बताया कि 19 साल की आयु से वह रक्तदान कर रहे हैं। आगे भी इस सिलसिले को जारी रखेंगे। उनके साथ रामगंगा नगर सेक्टर सात के अजीत सिंह और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के नवीन डागा ने भी रक्तदान किया।
 

परिवार के साथ रक्तदान करने पहुंचे तन्मय

चौपुला निवासी कारोबारी तन्मय कपूर, पत्नी कनिका के साथ रक्तदान करने पहुंचे। हीमोग्लोबिन कम होने से कनिका रक्तदान से वंचित रहीं, हालांकि परिवार की सदस्य आकांक्षा कपूर ने रक्तदान किया। दूसरों से भी रक्तदान की अपील की।

जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम का रहा योगदान

जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम से डॉ. अरुण सचान, अश्वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार, आशा रानी, विवेक, आलोक कुमार, सुनील, संतराम मौजूद रहे। रक्तदाताओं के फार्म भरने में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा ने सहयोग किया।

रक्तदान न कर पाने से हुए मायूस

जांच के दौरान हीमोग्लोबिन कम, ब्लड प्रेशर ज्यादा या वायरल बीमारियों से ग्रसित होने से कई शहरवासी रक्तदान नहीं कर सके। इसमें सेंथल की सिरि फातिमा, नॉर्थ सिटी के जग्गी, सुभाषनगर के हरजीत, मॉडल टाउन के परमीत, इनरव्हील क्लब की रचना सक्सेना, वीआरएएल डिग्री कॉलेज की प्रो. अनु महाजन शामिल रहीं।

कल सिंधु नगर में रक्तदान शिविर

अमर उजाला और सिंधी समाज के सहयोग से पांच अप्रैल बुधवार को सिंधु नगर के झूलेलाल सांस्कृतिक भवन में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। अमर शहीद हेमू कलाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजगोपाल खट्टर के नेतृत्व में शिविर लगेगा। यह जानकारी विजय मूलचंदानी ने दी।

रक्तदाताओं ने ये कहा 

गांधीनगर के दिलाप भसीन ने कहा कि दस साल पहले रक्तदान किया था। तब से अब तक चौदह बार रक्तदान कर चुका हूं। आगे भी करता रहूंगा। इंटरनेशनल सिटी की मीनाक्षी सिंह ने कहा कि पिता की तबीयत बिगड़ने पर रक्तदान किया था, तब से लगातार रक्तदान कर रही हूं। कोई कमजोरी नहीं हुई। 

हरुनगला कौशल शर्मा ने कहा कि रक्तदान से कई लाभ होते हैं, साथ ही इससे दूसरों की जान बचती है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। सपा के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में नियमित रक्तदान कर रहा हूं। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed