{"_id":"6677886683ef9b43010fddf9","slug":"30-operators-who-gave-less-income-were-stopped-from-duty-uproar-bareilly-news-c-4-bly1015-425772-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कम आय देने वाले 30 परिचालकों को ड्यूटी से रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कम आय देने वाले 30 परिचालकों को ड्यूटी से रोका, हंगामा
Sun, 23 Jun 2024 07:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कम आय देने वाले 30 परिचालकों को ड्यूटी से रोके जाने के बाद शनिवार को परिचालकों ने हंगामा कर दिया। परिचालक एकत्र होकर बरेली डिपो के वर्कशॉप पहुंचे। काफी देर एआरएम संजीव श्रीवास्तव और परिचालकों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। इस दौरान बस सेवा भी प्रभावित हुई। वहीं, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे दो संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
खराब प्रदर्शन और आय में गिरावट के कारण पिछले दिनों बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत के एआरएम का वेतन रोकने के साथ-साथ बदायूं डिपो के एआरएम को निलंबित कर दिया गया था। बसों की दशा खराब होने पर फोरमैनों के खिलाफ भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। अब अधिकारियों ने कम आमदनी देने वाले परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत शनिवार को बरेली डिपो के एआरएम ने 50 फीसदी से कम लोड फैक्टर लाने वाले 30 परिचालकों को ड्यूटी से रोक दिया।
परिचालक पुराना बस अड्डा पहुंचे तो उनको इस बारे में पता लगा। इस पर वह यहां हंगामा करने लगे। यहां से वह एकत्र होकर बरेली डिपो के वर्कशॉप पहुंचे। एआरएम ने 60 फीसदी से कम लोड फैक्टर आने पर संचालन न करने की हिदायत दी। इसको लेकर दोपहर 12 बजे तक बरेली-बदायूं, बरेली-दिल्ली मार्ग की बसें प्रभावित रहीं। बाद में संचालन शुरू हो सका। इधर, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे बरेली डिपो के संविदा चालक नीरज सिंह और ओमकार की संविदा समाप्त कर दी गई है। एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कम लोड फैक्टर लाने वाले परिचालकों को हिदायत दी गई है। बसों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।