{"_id":"6a0384375b6d785d510369a5","slug":"30-minutes-of-rain-power-outage-in-the-city-for-11-hours-bareilly-news-c-4-bly1053-882978-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 30 मिनट बारिश, शहर में 11 घंटे तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 30 मिनट बारिश, शहर में 11 घंटे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश के चलते मंगलवार को शहर के 25 उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गए। इसके चलते 12 लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही। 20 उपकेंद्रों पर 11 घंटे के अंदर आपूर्ति चालू हो सकी। पांच उपकेंद्रों को रात 10 बजे के बाद भी चालू नहीं किया जा सका। कहीं तारों पर पेड़ गिरने तो कहीं जंफर उड़ने की समस्या रहीं। विद्युत निगम को तार व खंभा गिरने से 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय व तृतीय उपकेंद्र, सदर कैंट, कुतुबखाना, सन सिटी, जगतपुर, डेलापीर, रामपुर बाग, डीडीपुरम की आपूर्ति शाम पांच बजे तक चालू की गई। हरुनगला, पवन विहार, कोहाड़ापीर, राजेंद्र नगर, महानगर उपकेंद्र रात 10 बजे के बाद भी चालू नहीं हो सके।
हरुनगला क्षेत्र में सुबह से पानी की समस्या बनी रही। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। हेल्प डेस्क पर कॉल करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ब्रजलोक कॉलोनी में भी सुबह से लाइट न आने के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
वर्जन :
आंधी-बारिश से शहर के अधिकतर उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गए थे। फॉल्ट की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द सभी जगह आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम