फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   30 extra buses for ctet condidate

सीटीईटी परीक्षार्थियों के लिए लगाई 30 अतिरिक्त बसें

Mon, 22 Feb 2016 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
30 extra buses for ctet condidate
सीटीईटी सेंटर पर परीक्षार्थियों से वसूली पर हंगामा
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा को लेकर संशय रहा
बरेली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को दो पालियों में शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। इस दौरान आल्मामातेर स्कूल के सेेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे कुछ परीक्षार्थियों की सामान रखने के नाम पर 20-20 रुपये वसूले जाने पर नोकझोंक और हंगामा हुआ। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने वसूली की विरोध किया तो शिक्षक से खूब नोकझोंक हुई। इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की गई। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं परीक्षार्थियों का कहना था कि सीटीईटी में संस्कृत मीडियम का विकल्प भरने के बावजूद भी इस भाषा के सवाल पेपर में नहीं पूछे गए।

रविवार को सीटीईटी के अलावा ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा भी शहर के 33 सेंटरों पर कराई गई। इसके चलते शहर में युवाओं की काफी भीड़भाड़ रही। परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज और जंक्शन पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में 16550 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 35 फीसदी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, इस परीक्षा में परीक्षार्थी परीक्षा समय को लेकर संशय में रहे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी प्रवेश पत्र में परीक्षा का समय 11 बजे से 12.30 बजे तक दर्ज था जबकि परीक्षा कक्ष में मिले प्रश्न पत्र पर यही समय 2 घंटा लिखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed